ग्रेजुएशन सैरेमनी में किंडर डांस शो में न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के बच्चो ने अपना हुनर दिखाया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल में प्री प्राइमरी के छात्र-छात्राओ के लिए ग्रेजुएषन सैरेमनी का आयोजन किया गया। ग्रेजुएशन सैरेमनी का आकर्षण किंडर डांस रहा। समारोह का शुभारम्भ स्कूल की निदेशक मुनीश अग्रवाल व स्कूल प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने किया। नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी तथा पहली कक्षा के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वूगी,वूगी, ओल्ड मैक डोनॉल्ड व टम-टम नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 

प्रतिभावान छात्र-छात्राओ को उनके बेहतरीन अकादमिक रिकार्ड के लिए टृॉफी तथा प्रषस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य रूचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बहुउददेशीय होते हैं। वे छात्र-छात्राओ का मानसिक, समाजिक, बौद्विक एवम शारीरिक विकास करने के साथ उनके अंदर अनुशासन, सहभागिता एवम निर्णय क्षमता को विकसित करने कर भी कार्य करते है।

Post a Comment

Previous Post Next Post