◼️पूजा-अर्चना व हवन में शामिल भक्तों ने महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य का आशीर्वाद लिया
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- श्री सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाइन रोड मकरेड़ा में महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य के पावन सानिध्य में चल रहे गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान के नौवें दस महाविद्याओ में से नौवीं महाविद्या की मां मातंगी का आवाहन व पूजन अर्चन किया गया। साथ ही दुर्गा सप्तशती से हवन विशेष आहुति के साथ किया गया। पूजा-अर्चना व हवन में विभिन्न शहरों से आए श्रद्धालु शामिल हुए और महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया।
महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने कहा कि मां मातंगी देवी को तांत्रिक सरस्वती भी कहा जाता है। जो भक्त भक्ति भाव से इनका पूजन करता है, वह खेल और कला के कौशल से दुनिया को अपने वश में कर लेता है। उसका आत्मविश्वास, साहस और स्मरण शक्ति भी बढ़ती है। उन्होने बताया कि गुप्त नवरात्रि अनुष्ठान की पूर्णाहुति दसवीं महाविद्या महालक्ष्मी का ही स्वरूप मां कमला की पूजा-अर्चना व कन्या पूजन के साथ होगी जिसमें बडी संख्या में भक्त भाग लेंगे।