कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी खेलने पर आदित्य सिंह को सम्मानित किया




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- साहिबाबाद निवासी आदित्य सिंह का उत्तराखंड से कर्नल सी के नायडू अंडर 23 ट्रॉफी में चयन हुआ था। उन्होंने कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी में दो मैच खेले। मैच खेलकर वापस आने पर आदित्य सिंह को सम्मानित किया गया। आदित्य सिंह के कोच अनीस मलिक ने बताया कि आदित्य सिंह बांए हाथ के ओपनर बल्लेबाज हैं। उन्हें कर्नल सी के नायडू अंडर 23 ट्रॉफी में उत्तराखंड की टीम से दो मैच खेलने का मौका मिला। ये मैच उन्होंने त्रिपुरा व कर्नाटक के खिलाफ खेले। कर्नाटक के खिलाफ उन्होने 33 रन की पारी खेली जिसमें 5 चौके शामिल थे। 

कर्नल सी के नायडू ट्रॉफी से पहले आदित्य सिंह डीएलसीएल लीगए एलसीएल लीगए बागपत क्रिकेट लीगए नेशनल स्कूल गेम्स समेत देश की कई बडी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं और कई बडी पारियां खेल चुके हैं।  आदित्य सिंह ने कहा कि कर्नल सी के नायडू अंडर 23 ट्रॉफी में खेलने से उनका आत्मविश्वास बढा हैए जिससे उनके खेल में और भी निखार आएगा। वैसे तो वे ओपनिंग करते हैंए मगर जरूरत पडने पर मध्यम क्रम में भी अपनी उपयोगिता साबित कर सकते हैं। 

अब उनका अगला लक्ष्य रणजी ट्रॉफी में स्थान बनाना रहेगा। उनका सपना आईपीएल व टीम इंडिया में खेलना है। आदित्य सिंह के पिता प्रदीप सिंह ने कहा कि बेटे आदित्य ने उनका व परिवार का ही गाजियाबाद जनपद का भी गौश्रव बढाया है। गर्व बढाया है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि आदित्य अपने सपने को पूरा करने में सफल होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post