◼️त्रिपुर सुंदरी देवी की कृपा से जीवन के सभी दुख दूर होते हैंः महंत मुकेशानंद गिरि महााज वैद्य
रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- माघ गुप्त नवरात्रि के अवसर पर सिद्धेश्वर महादेव कुटी पाइप लाईन रोड मकरेड़ा पर आयोजित अनुष्ठान में तीसरे दिन तीसरी महाविद्या गुप्त नवरात्रि का तीसरा दिन देवी त्रिपुर सुंदरी देवी की आराधना की गई। आराधना के लिए भक्तों की भीड लगी रही। महाकाली, महालक्ष्मी महासरस्वती चंडिका देवी के पूजन-पाठ में भी भक्त शामिल हुए। शतचंडी महायज्ञ में विश्व कल्याण की कामना से आहुति दी गई। संपूर्ण पूजनण्पाठ व हवन वेदाचार्य बृजेश कुमार मिश्रए पंडित संजय मिश्र एवं राधाकांत मिश्र एवं वैदिक बटुक द्वारा कराया गया।
मंदिर के महंत मुकेशानंद गिरि महाराज वैद्य ने बताया कि गुप्त नवरात्रि के तीसरे दिन तीसरी महाविद्या त्रिपुर सुंदरी की पूजा-अर्चना की जाती है। इन्हें षोडशी, ललिता और राजेश्वरी के नाम से भी जाना जाता है। देवी त्रिपुर सुंदरी सौंदर्य, शक्ति और आध्यात्मिक उन्नति की देवी हैं। इन्हें तीनों लोकों की सबसे सुंदर देवी माना गया है। यह देवी मां पार्वती का दिव्य स्वरूप हैं और उन्हें तांत्रिक साधना में विशेष स्थान प्राप्त है। देवी त्रिपुर सुंदरी सोलह कलाओं से परिपूर्ण हैं और इनकी कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।