भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती पर भव्य समारोह आयोजित




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाज़ियाबाद :- भारतीय सैन समाज के तत्वाधान में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 101वीं जयंती का भव्य समारोह मिनामल धर्मशाला में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विनेश ठाकुर, संपादक लखनऊ विधान केसरी अखबार और राष्ट्रीय अध्यक्ष जन सेवा दल ने मुख्य अतिथि के रूप में अपने विचार व्यक्त किए।

विनेश ठाकुर ने कहा कि भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर केवल एक ही समाज के नेता नहीं थे, वह सभी दबे कुचले पीड़ित सर्व समाज के नेता थे। उन्होंने कहा कि जन सेवा दल का गठन कर उन्होंने समाज के लोगों को राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए पहल की है।

भारतीय सैन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बाबूलाल सैन ने कहा कि सैन समाज में एकता होनी चाहिए और जयंती इसलिए मनाई जाती है ताकि उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर उनके मिशन को पूरा किया जा सके।

इस अवसर पर जन सेवा दल के राष्ट्रीय महासचिव सी के वर्मा, श्री नामल किशोर, राष्ट्रीय सचिव पश्चिमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष विनोद चंदेल सैन आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सैकड़ों सेन बंधुओं ने भाग लिया और मुख्य अतिथियों का स्वागत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post