बाल भारती पब्लिक स्कूल ने विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल को हराकर विंटर कप जीता




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- 9 वें विंटर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल बाल भारती पब्लिक स्कूल ब्रिज विहार व विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल पडपडगंज के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक फाइनल में 4 रन की जीत के साथ ही बाल भारती पब्लिक स्कूल ने 9 वां विंटर कप जीत लिया। विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड पर हुए फाइनल में टॉस बाल भारती पब्लिक स्कूल ने जीता व पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 5 विकेट पर 293 रन का विशाल स्कोर बना डाली। 

आरव चौधरी ने 55 गेंद में 122 रन की शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। रेयांश जैन ने 75 रन व अरनव ने 25 रन का योगदान दिया। केशव आनंद ने 21 रन व आर्यन डेढ़ा ने 48 रन देकर 2-2 विकेट लिए।  294 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल 30 ओवर में 9 विकेट पर 289 रन ही बना पाया और 4 रन से हार गया। अनूप यादव ने 58 रन, अंश कुमार ने 55 रन न कनिष्क ने 41 रन का योगदान दिया। विहान ने 15 रन देकर  3 विकेट व आरव चौधरी ने 35 रन 2 विकेट लिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post