ऑस्ट्रेलिया, जापान तथा चाइना की संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- प्रताप विहार स्थित न्यू रेनबो पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सी0बी0एस0ई0 कला एकीकृत परियोजना के अन्तर्गत रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने ऑस्ट्रेलिया, जापान तथा चाइना की संस्कृति पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का उदघाटन स्कूल की निदेशक मुनीष अग्रवाल व  प्रधानाचार्य रुचि गुप्ता ने किया। 

छात्र-छात्राओ ने सिडनी ओपेरा, कंगारू, क्वाला को प्रदर्शित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के लोक-जीवन तथा वहॉं की संस्कृति को दर्शाया। उन्होंने चाइना व जापान की नृत्य-कला, मार्शल आर्ट व वहॉं की जीवन शैली को प्रस्तुत किया। 

प्रधानाचार्य रुचि गुप्ता ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम काफी प्रभावपूर्ण होते है। एक तरफ यह जहॉं विभिन्न प्रकार की जानकारी से भरपूर होते है वही दूसरी तरफ बच्चो की झिझक दूर कर उनका आत्मविश्वास बढाने में भी मदद करते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post