रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा और अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल ने महामना मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रभक्ति के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और विद्वानों द्वारा महामना मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में परशुराम धाम पूरामहादेव के महंत देवमुनि महाराज, वर्ल्ड ब्राह्मण संग के चेयरमैन पं रविकांत शर्मा, पं श्रीचंद शर्मा (एमएलसी), डा संजीव शर्मा, पं अरुण शर्मा आदि विद्वानों ने महामना मदन मोहन मालवीय और अटल बिहारी वाजपेयी की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा राष्ट्र और समाज हित में किए गए त्याग और बलिदान पर प्रकाश डाला
इस अवसर पर समाज के सम्मानित बुजुर्गों, विद्यालय के छात्र-छात्राओं और मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन भी वितरित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय परशुराम सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं विनोद कुमार मिश्रा ने की और संचालन प्रेमचंद शास्त्री ने किया।