रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- कराटे वेलफेयर सोसाइटी ने अपने कमेटी का विस्तार करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी राम अवतार जिंदल को पैटर्न के रूप में शामिल किया है। इस मौके पर उन्हें पगड़ी और फूल माला पहना कर सर्टिफिकेट के साथ सम्मानित किया गया।
संस्था के संरक्षक बीएल बत्रा, अध्यक्ष विजय कौशिक एवं महासचिव राजीव मुंडेलवाल ने बताया कि सोसाइटी आगामी अप्रैल माह 2025 में रूस की राजधानी मास्को में आयोजित विश्व कराटे चैंपियनशिप में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। टीम के मैनेजर बी एल बत्रा, उप मैनेजर विजय कौशिक होंगे और टीम कोच राजीव मुंडेलवाल होंगे।
उन्होंने कहा कि भारत की ओर से लगभग 50 खिलाड़ियों के भाग लेने की आशा है और इस चैंपियनशिप में 12 देशों के लगभग 600 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।