नैतिकता से पूर्ण स्वच्छ व ईमानदार आचरण वाले नेतृत्व की विरासत के धनी थे मनमोहन सिंह- सरदार एस पी सिंह




रिपोर्ट :- अजय रावत 

ग़ाज़ियाबाद :- पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य सरदार एसपी सिंह ने कहा कि सरदार मनमोहन सिंह नैतिकता से पूर्ण स्वच्छ व ईमानदार आचरण वाले नेतृत्व कीं विरासत के धनी थे। उन्होंने देश में उदारीकरण से आधुनिक अर्थव्यवस्था की शुरुआत की थी और देश में आर्थिक सुधारों को गति प्रदान की थी। 

श्री सिंह के कहा कि देश व विदेश में अत्यंत महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए उन्होंने अपनी योग्यता व क़ाबिलियत से देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया और दल छवि पर प्रश्नचिह्न लगने के बावजूद उन्होंने कभी भी अपनी ईमानदार छवि को दाग़दार नहीं होने दिया। लोग आज भी उनकी उपलब्धियों को याद करते हैं। 

सही मायनों में स्वच्छ व ईमानदार नेतृत्व वाली अटल जी की विरासत को उन्होंने आत्मसात् करने का काम किया। देश को ऐसे नेताओं की आवश्यकता थी, है और आगे भी रहेगी। मैं व्यक्तिगत रूप से उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ ।

Post a Comment

Previous Post Next Post