अखिल भारतीय वैश्य स्वाभिमान महासंघ में महानगर अध्यक्ष बने विनय सिंघल





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- अखिल भारतीय वैश्य स्वाभिमान महासंघ द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महानगर गाजियाबाद की नई टीम की घोषणा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं कारोबारी विनय सिंघल को महानगर अध्यक्ष बनाया गया।

कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे, जबकि संगठन के जिला प्रभारी अधिवक्ता विष्णु दीप गर्ग, डॉ अलका अग्रवाल, संजय गुप्ता एवं डॉक्टर विनीत अग्रवाल अति विशिष्ट एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विनय सिंघल ने अपनी नई जिम्मेदारी के बारे में बात करते हुए कहा कि वह गाजियाबाद में वैश्य समुदाय के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समुदाय के लोगों की समस्याओं का समाधान करना और उनके लिए काम करना होगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने विनय सिंघल को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

महानगर संगठन में नवनियुक्त पदाधिकारीगण प्राधिकारी महामंत्री राजीव गोयल, महानगर उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ,वरिष्ठ  उपाध्यक्ष अनिल सिंघल, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, उप कोषाध्यक्ष राघव गर्ग, उपाध्यक्ष मनीष गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ निखिल गर्ग, मंत्री शिवम गर्ग, उपाध्यक्ष सोनू कंसल, मंत्री शिवेंन गर्ग, अनिकेत गोयल अमन गुप्ता, राहुल गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य शुभम गोयल, केतन गर्ग, शुभम गोयल, मानिक गर्ग, अमन मित्तल, अंकित गोयल, उमेश कंसल, बनाए गए।

कार्यक्रम में जिला संगठन मंत्री राजेंद्र लखोटिया, महानगर प्रभारी महिला प्रकोष्ठ मधु मित्तल, युवा जिलाध्यक्ष चेतन अग्रवाल ,क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, नेहरू नगर अध्यक्ष, अधिवक्ता रजत गर्ग, सचिन गुप्ता, जिला महामंत्री उदयन गर्ग, अनिल सिंघल, राजेश गुप्ता ,मयंक गर्ग, अंकित गर्ग ,नीतू कंसल, मुदित बिंदल, एवं अन्य सैकड़ो गण मान्य जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post