बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह ने अपनी शहादत दे दी मगर धर्म नहीं छोडाः भूपेंद्र चौधरी





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि वीर बाल दिवस की शुरूआत प्रधानमं.ी नरेंद्र मोदी ने गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व से की थी। आज देश में 26 दिसंबर का दिन वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है जो गुरू गोविंद सिंह के वीर पुत्रों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है। 

भूड भारत नगर के गुरूद्वारा गुरु नानक सिमरन सभा में सोमवार को वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में कीर्तन दरबार में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि धर्म व देश की रक्षा के लिए गुरू गोविंद सिंह व उनके परिवार ने जो शहादत दी, उसकी पूरी दुनिया में दूसरी कोई मिसाल नहीं है। बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह ने अपनी शहादत दे दी मगर धर्म नहीं छोडा। 

भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशोदिया ने कहा कि वीर बाल दिवस बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की शहादत को  सच्ची श्रद्धांजलि है। गुरू गोविंद सिंह द्वारा दिखाए मार्ग पर चलकर ही पूरी मानवता का कल्यण संभव है। विधायक संजीव शर्मा ने कहा कि बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह से प्रेरणा लेकर हम सभी को समाज, धर्म व देश की सेवा करनी चाहिए। साथ ही अपनी संस्कृति व परम्परा को आगे बढाना चाहिए। 

सहारनपुर के विधायक संजीव गुम्बद ने कहा कि सभी अपने बच्चों को बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह के बारे में बताएं ताकि वे उनके जीवन से प्रेरणा लेकर सदैव धर्मव सत्य के मार्ग पर चल सकें। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बल्रपीत सिंह ने कहा कि साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह का बलिदान अनुकरणीय है। देश व धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने बहुत कमउम्र में ही अपना बलिदान दे दिया।  

गुरूद्वारे के प्रधान सरदार जोगेंद्र सिंह ने कहा कि धर्म व देश की रक्षा के लिए साहिबजादों ने अदम्य शौर्य व साहस दिखाते हुए अपना सर्वोच्व बलिउान दिया। कीर्तन दरबार में कीर्तन के माध्यम से बाबा जोरावर सिंह व बाबा फतेह सिंह की शहादत को नमन किया गया। भाई कुलदीप सिंह व उनके रागी जत्थे ने कीर्तन से संगत को निहाल कर दिया।  सुनील यादव अशोक भल्ला, यशपाल सोनी आदि भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post