गाज़ियाबाद: कांग्रेस पार्टी ने अमित शाह के खिलाफ किया प्रदर्शन, मांगा इस्तीफा





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- कांग्रेस पार्टी ने अमित शाह द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और एससी एसटी ओबीसी समाज के लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने अमित शाह के इस्तीफे की मांग की और "अमित शाह इस्तीफा दो" के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनकी विरासत की रक्षा के लिए संकल्प लिया। प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी, महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, मंत्री सतीश शर्मा सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी ने अमित शाह के बयान की निंदा की और उनके इस्तीफे की मांग की। पार्टी ने कहा कि अमित शाह का बयान डॉक्टर अंबेडकर के सम्मान और विरासत के खिलाफ है।

जिला अध्यक्ष विनीत त्यागी महानगर अध्यक्ष विजय चौधरी विजेंद्र यादव मंत्री सतीश शर्मा महिला जिला अध्यक्ष सोनल नगर एससी एसटी अध्यक्ष विजयपाल चौधरी जिला मीडिया प्रभारी आशुतोष गुप्ता लक्ष्मी वर्मा अनूप चौधरीसतीश शर्मा पूर्व मंत्री आदिल चौधरी राजाराम भारती अरविंद कुमार शानू भाई पंकज कुमार युवराज .शाकेंद्र शर्मा रफीक कुमार सोनू पंडित मनोज विकी निखिल रामदास सिंह राजकुमार विनोद शर्मा बाबूराम शर्मा कुलभूषण और मोनू नवीन कुमार पोल आलोक चौधरी सुरेंद्र शर्मा बबलू राजेंद्र शर्मा सिराजुद्दीन .गौरव कुमार आशीष कुमार प्रेमी सुरेंद्र शर्मा कपिल यादव प्रशांत शर्मा अमित यादव अमित प्रेम प्रकाश रामदास सिंह शर्मा बलराज सिंह चावड़ा शेखर शर्मा इमरान खान हिमायू मिर्जा हाजी खुर्शीद बिजेंदर जाटव राजा चंद्रपाल एडवोकेट राजेंद्र राजेंद्र सीताया सुरेश चौधरी नरेंद्र चौहान वरिष्ठ कांग्रेसी त्रिलोक सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी .पवन शर्मा इतनाश्री सतीश शर्मा पूर्व मंत्री कपिल शर्मा हरपाल सिंह उदय पाल सिंह रवि शंकर सूर्य वीर सिंह पूर्व पार्षद सूर्यकांत राजेश गुप्ता विनोद शर्मा चंददिवाकर आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post