एनएसजी क्रिकेट अकैडमी को 13 रन से जीत मिली




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- स्टार क्रिकेट ग्राउंड राजनगर एक्सटेंशन पर एनएसजी क्रिकेट अकैडमी व सेंट टेरेसा के बीच र्फैंडली मैच खेला गया। मैच में एनएसजी क्रिकेट अकैडमी ने 13 रन से जीत दर्ज की। एनएसजी क्रिकेट अकैडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की व 22.4 ओवर में 181 रन पर आउट हो गई। कार्तिकेय वर्मा ने 34, कप्तान अनंत ने 29 व चिराग वर्मा ने 17 रन का योगदान दिया। अदविक ने 5 ओवर में 28 रन देकर 5 विकेट लिए। 

कान्हा को 3 व रिशिक को 2 विकेट मिले। 182 रन के लक्ष्य के जवाब में सेंट टेरेसा निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट पर 168 रन ही बना पाया। टीम की ओर से सिर्फ कान्हा ही विकेट पर टिक पाए जिन्होंने 76 गेंद पर नाबाद 90 रन की शानदार पारी खेली। टीम के पांच बल्लेबाज तो अपना खाता तक नहीं खोल पाए। अदविक चंद ने 3, गर्वित व अनंत ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार अनंत को दिया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post