पार्थ शर्मा ने 136 गेंदों पर 267 रन की विस्फोटक पारी खेली




रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- कविनगर स्थित डीएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले जा रहे यंग टैलेंट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 अंडर 12 में यूडीसीए किकेट अकैडमी ने वीवीआईपी की बी टीम को 342 रन के विशाल अंतर से हराया। यूडीसीए क्रिकेट अकैडमी के 433 रन के जवाब में वीवीआईपी की बी टीम 91 रन पर ही ढेर हो गई। मैच में टॉस वीवीआईपी की बी टीम ने जीता और यूडीसीए क्रिकेट अकैडमी को पहले बल्लेबाजी करने का निमंत्रण दिया, जो उसके लिए वरदान साबित हुआ। यूडीसीए क्रिकेट अकैडमी ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट पर 433 रन का विशाल स्कोर बनाया। 

पार्थ शर्मा ने 136 गेंद पर 267 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 29 चौके व 20 छक्के शामिल थे। कार्तिक पांडेय ने 58 रन तथा अभय मिश्रा ने 33 रन का योगदान दिया। दक्ष नेगी ने 38 रन देकर 3 व उत्कर्ष ने 24 रन देकर 2 विकेट लिए।  434 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए वीवीआईपी की बी टीम 19 ओवर में 91 बनाकर ही ढेर हो गई। ईशान ने सबसे अधिक 30 रन बनाए। कुशाग्र कपूर ने 6 ओवर में 29 रन देकर 5 विकेट झटके। दोहरा शतक लगाकर अपनी टीम को विशाल जीत दिलाने वाले पार्थ शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post