रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर तपती धूप और भीषण गर्मी से राहगीरों को राहत दिलाने के लिए पैराडाइज सांस्कृतिक क्लब द्वारा राजनगर सेक्टर 14 के मंदिर के बाहर छबील सेवा का आयोजन किया गया। क्लब की सदस्याओं व उनके परिजनों ने राहगीरों को ठंडा शरबत पिलाया। क्लब की संस्थापक मेघना बंसल ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर तपती धूप और भीषण गर्मी में राहगीरों को मीठा ठंडा जल यानि शरबत पिलाना बहुत ही पुण्य का कार्य है। संस्था द्वारा इस तरह की सेवा के कार्य ल्रगातार जारी रहेंगे।
विधायक अजीत पाल त्यागी की पत्नी पथिका त्यागी, नगर निगम कार्यकारिणी उपाध्यक्ष पार्षद प्रवीण चौधरी, रामलीला समिति राजनगर के अध्यक्ष जयकुमार गुप्ता , डॉ. अंजली सिंह, पूर्व आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विनीत शर्मा, राजनगर मंडल अध्यक्ष नीरज त्यागी, गाजियाबाद उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश शर्मा, दुर्गा वाशिंग पाउडर के चेयरमैन व प्रमुख समाजसेवी प्रेमचंद गुप्ता, राजीव अग्रवाल, संजीव गुप्ता, विकास आनंद, एम सी गुप्ता पंडित सुरेश शास्त्री,डॉ रजनीकांत गुप्ता, बी सी बंसल, अनिल निवेटिया, राकेश तिवारी, नवीन गुप्ता, अध्यक्ष मिनाक्षी बंसल, कोषाध्यक्ष अनीता निवेटिया, दीप्ति, कोमल, अल्का, सरिता, नीलू, रेनू, गति गर्ग आदि ने भी सहयोग दिया।