आठ दिवसीय नैतिक शिक्षण एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया





रिपोर्ट :- अजय रावत 

गाजियाबाद :- नैतिक शिक्षा समिति दरियागंज नई दिल्ली द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी  कविनगर जैन मंदिर में दिगंबर जैन महासमिति के सहयोग से आठ दिवसीय नैतिक शिक्षण एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में  ढाई सौ बच्चों वं 70 महिलाओं ने भाग लिया। शिविर आचार्य विमर्श सागर जी महराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिन बच्चों ने शिविर में सीखे अपने कौशल का प्रदर्शन अपने अभिभावकों के सामने किया। बच्चों ने मनमोहक नृत्य नाटिका द्वारा शाकाहार के बारे में सबको जागरूक किया। आचार्य विमर्श सागर महाराज ने कहा कि यह शिविर बच्चों के लिए बहुत ही जरूरी है। यह शिविर हमारा भविष्य निश्चित करेगा। 

इन शिविरों से निकले बच्चे नैतिकता और देश प्रेम की मिसाल बनेंगे। नैतिक शिक्षा समिति के अध्यक्ष धनपाल सिंह जैन व प्रदीप जैन ने शिविर का परीक्षाफल घोषित किया व विजेता बच्चों को सम्मानित किया।  प्रदीप जैन सन्मति अध्यक्ष दिगंबर जैन महासमिति ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद किया। शिविर में सहयोग देने वाले विनय जैन, जम्मू प्रसाद जैन, तेज प्रताप जैन,  अजय जैन, कमलकांत जैन, मनीष जैन व अशोक कुमार गोयल जैन का भी धन्यवाद किया। शिविर संयोजक प्रशांत प्रभाकर जैन ने शिविर का संचालन किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post