रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर एक्सटेंशन स्थित गिरिराज क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित गिरिराज आईपीएल सीजन 10 में पैंथम इलेविन गाजियाबाद व रोजमेलन क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया मैच रोमांचक रहा। मैच में पैंथम इलेविन गाजियाबाद 10 रन से विजयी रहा। टॉस जीतकर पैंथम इलेविन गाजियाबाद ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 140 रन बनाकर आउट हो गई। विवेक बैसला ने सबसे अधिक 48 रन बनाए, जिसमें एक चौका व 4 छक्के शामिल रहे। डेविड कौशिक ने 29, सनी चंद्रा ने 27 व अमित तेवतिया ने 17 रन का योगदान दिया।
हरीश नेगी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 व जगदीश नेगी ने 4 ओवर में 30 रन देकर 2 विकेट लिए। 141 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोजमेलन क्रिकेट क्लब 19.4 ओवर में 130 रन पर आउट हो गया। जगदीश नेगी ने सबसे अधिक 30 रन बनाए। सोनू चौहान ने 29, गोलू ने 19 रन व हरीश नेगी ने 18 रन का योगदान दिया। हर्ष ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट लिए। अभिषेक गिरि ने 4 ओवर में 34 रन देकर व सुमित चौधरी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हर्ष को दिया गया।