रिपोर्ट :- अजय रावत
गजियाबाद :- नंदग्राम स्थित दीवान क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित सीसीडीपीएस प्रीमियर लीग टी 20 सीजन 1 के लीग मैच में सीसीडीपीएस वारियर्स व सीसीडीपीएस किंग्स के बीच लीग मैच हुआ। मैच में सीसीडीपीएस वारियर्स 13 रन से विजयी रहा। टॉस जीतकर सीसीडीपीएस वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया व निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाए। ओपनर मौहम्मद अयान ने 36 गेंद पर 12 चौकों की मदद से नाबाद 68 रन की पारी खेली। धैर्य चौहान ने 19 व आकर्ष ने 12 रन का योगदान दिया। सीसीडीपीएस किंग्स के गेंदबाजों ने 34 वाइड व 5 नो बॉल फैंकी जिससे टीम 150 रन का आंकडा पार करने में सफल रही।
अमन ने 3 ओवर में 10 रन देकर व विहान ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2-2 विकेट लिए। 162 रन के टारगेट का पीछा करते हुए सीसीडीपीएस किंग्स 20 ओवर में 6 विकेट पर 148 रन ही बना पाया। टीम के 4 विकेट 17 रन पर ही गिर गए। शौर्य शर्मा ने नाबाद 48 व कप्तान पार्थ शर्मा ने 43 रन ने पांचवें विकेट के लिए 77 रन की पार्टनरशिप की, फिर भी टीम लक्ष्य से 13 रन दूर रह गई। अयान चौधरी ने नाबाद 21 रन का योगदान दिया। सीसीडीपीएस वारियर्स के आयुष ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए। आयुष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।