रिपोर्ट :- अजय रावत
गाजियाबाद :- राजनगर दुर्गा टावर स्थित विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में महामना मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी वाजपेई जयंती के शुभ अवसर पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी राम अवतार जिंदल थे। इस अवसर पर विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के संस्थापक राष्ट्रीय/अध्यक्ष ब्रह्मऋषि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने बताया कि इलाहाबाद में 25 दिसंबर 1861 में जन्मे पंडित मदन मोहन मालवीय अपने महान कार्यों के चलते महामना कहलाए गए मालवीय जी ने अपना केरियर इलाहाबाद जिला विद्यालय में एक शिक्षक के रूप में शुरू किया महामना मदन मोहन मालवीय जी शिक्षाविद थे उन्होंने 1915 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय बीएचयू की स्थापना की मालवीय जी ने एलएलबी करके पहले जिला अदालत और उसके बाद 1893 इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत की 1885 से 1907 के बीच तीन पत्रों हिंदुस्तान इंडियन यूनियन और अभ्युदय का संपादन किया नरम दल और गरम दल के बीच कड़ी का काम करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के पथ प्रदर्शक को में से एक बने दक्षिणपंथी हिंदू महासभा के प्रारंभिक नेताओं में से एक मालवीय समाज सुधार और सफल सांसद थे.......?
बी के शर्मा हनुमान ने कहा कवि पत्रकार और देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिवस दिन 1924 में ग्वालियर में हुआ वह 1939 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े पहली बार 1957 में बलरामपुर से सांसद चुने गए वाजपेई भाजपा की नींव रखने वालों में भी शामिल रहे और तीन बार देश के प्रधानमंत्री बने पोखरण परमाणु परीक्षण कर दुनिया में धाक जमाई 5 साल देश का नेतृत्व करने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री रहे उन्हें भारत रत्न और पदम विभूषण से नवाजा गया 16 अगस्त 2018 को उन्होंने अंतिम सांस ली विश्व ब्रह्मर्षि ब्राह्मण महासभा इन ब्राह्मण गौरव को नमन करता है श्रद्धांजलि अर्पित करता है और इनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेता है।
कार्यक्रम मैं विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के मार्गदर्शन मंडल राष्ट्रीय महिला शक्ति प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव मधु शर्मा, विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा के धर्माचार्य प्रमुख आचार्य बृजकिशोर शर्मा बृजवासी संस्थापक उपाध्यक्ष आरसी शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ संगठन मंत्री डॉ देवेंद्र शर्मा, समाजसेवी विनीता पाल भाजपा नेत्री, शिव कुमार शर्मा पंडित अमित शर्मा महानगर अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी छोटेलाल कनौजिया, डॉक्टर किंकर राय, डॉ एस के मिश्रा, वरिष्ठ समाज सेवी बीके एस पाल, समाजसेवी का शकुंतला गुप्ता, मंच का कुशल संचालन ब्रह्मर्षि विभूति बीके शर्मा हनुमान ने किया कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का अंगवस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया इस शुभ अवसर पर सैकड़ों विप्र बंधु उपस्थित थे।